राजबन में मनाया गया जिला स्तरीय उपभोक्ता दिवस

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 15 मार्च – नरेश कुमार राधे

उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन की अध्यक्षता में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले द्वारा आज सीसीआई राजबन के सभागार में जिला उपभोक्ता दिवस मनाया गया।

इस दौरान उपमंडल अधिकारी ने कहा कि उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों और कर्तव्य के प्रति सभी उपभोक्ताओं को सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि जागरूक नागरिक ही विकसित समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता के अधिकारों का हनन होता है तो वह उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकता है तथा अपनी समस्याओं का समाधान पा सकता है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने उपभोक्ताओं को ऑन लाइन पेमेंट्स के माध्यम से खरीद करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

इस कार्यक्रम में डीएफएससी पवित्रा पुंडीर, सीसीआई राजबन के जीएम मेहरा, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी तथा विभिन्न प्रधानों सहित डिपो होल्डर व स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...