चुवाड़ी मैं आप के कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाल कर पंजाब की सरकार बनने पर लड्डु बांटकर जश्न मनाया

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुवाड़ी बाजार में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ चुवाड़ी बाजार का दौरा किया और लोगों ने आम आदमी पार्टी की टोपी व पटका लगाकर आप का दामन थामा। लोग अब 2022 में बीजेपी और कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं।

लोगों ने बताया कि भटियात विधानसभा के चुवाड़ी हॉस्पिटल में आज तक विधायक अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं करवा पाए। लोगों को हजारों रुपए खर्च करके प्राइवेट अस्पतालों में महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। अब लोगों ने मन बना लिया है की 2022 में बदलाब होगा।

प्रदेश प्रवक्ता सलीम खान की अध्यक्षता में यह रैली निकाली गई। जिसमें भटियात विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय विकास संगठन समिति के सदस्य कुकु भाई ठाकुर व प्रदेश अल्पसंख्यक विंग संगठन मंत्री तनवीर मिर्जा, प्रदेश अल्पसंख्यक विंग उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह जोनी, चंबा विधानसभा से विश्वजीत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...