ज्वालामुखी की पुरानी पार्किंग में दो बाइक्स पर आतंकवादी झंडा, एक्शन मोड में आई पुलिस

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – शीतल शर्मा

ज्वालामुखी की पुरानी पार्किंग में आज दो बाइकों पर विवादस्पद आतंकवादी भिंडरवाला का झंडा मिला, जिस पर ज्वालामुखी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों बाइकों के चालान काटे और उन्हें हिदायत दी है कि आगे से ऐसा न करें।

जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी की पार्किंग में दो बाइकों पर विवादस्पद आतँकवादी भिंडरवाला के झंडे रॉड के साथ लगे हुए मिले, जिस पर स्थानीय लोगों व करणी सेना ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस हेड कॉस्टेबल यशपाल, नरेश गुलेरिया ट्रेफिक पुलिस के समरिंदर ने कार्यवाही करते हुए उक्त बाइकों के 500 के चालान काटे और उन्हें हिदायत दी कि आइंदा से ऐसा न करें वहीं करणी सेना के बरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक डडवाल ने बताया कि ज्वालामुखी में दो बाइकों पर आतँकवादी भिंडरवाला के झंडे मिले हैं, जिन पर पुलिस ने कार्यवाही की है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल आना हो तो पंजाब वाले अपने धर्म के झंडे लगाए ऐसे कृत्यों और आतँकवादी झंडों को करणी सेना हरगिज बरदाश्त नही करेगी और कार्यवाही करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...