बडूखर में लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की उठाई मांग

--Advertisement--

Image

बडूखर – गुरमुख सिंह

समस्त लोगों की उपमंडल इंदौरा के तहत पड़ती ग्राम पंचायत बडूखर में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने के लिए समस्त ग्रामीणों ने अपनी आवाज उठाई है। गांववासियों ने कहा है कि हमें जब कभी इमरजेंसी पड़ती है रात के समय में तो या तो हमें उपचार के लिए नूरपुर की तरफ भागना पड़ता है या मजबूरन पंजाब की तरह भागना पड़ता है।

गांववासियों ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो बना है। लेकिन लैब की सुविधा ना होने के चलते हमें टेस्ट कहीं बाहर ही करवाने पड़ते हैं लगभग दो मंजिला इमारत बनी हुई है लेकिन यहां पर सुविधा नहीं होने के चलते सिर्फ नाम मात्र की बिल्डिंग है।

इसके साथ-साथ बता दें डॉक्टरों की रिहाइश के लिए भी इमारतें बनी है। लेकिन वह मात्र शोपीस बनकर रह गई हैं क्योंकि पीएचसी वन की सुविधा सिर्फ दिन में ही ली जा सकती है। अगर इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में कन्वर्ट किया जाता है तो एक तो लोकल लोगों के लिए रोजगार के साधन भी खुलेंगे और इमरजेंसी में स्वास्थ्य की सुविधा भी मिल जाएगी।

यह बोली बडूखर पंचायत प्रधान बिंदु बाला

क्षेत्र के लोगों की यह मांग बड़ी ही महत्वपूर्ण मांग है सरकार से निवेदन है कि इस मांग को शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।

शिवालिक क्लब बड़ूखर पूर्व प्रधान जितेंद्र ठाकुर

लगभग 25000 आबादी को कवर करने वाली बड़ूखर में बनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की 2 मंजिला इमारत मात्र शोपीस बनकर रह गई है क्योंकि जब कभी रात के समय में कोई इमरजेंसी पड़ती है सुविधा नहीं मिलने के चलते मजबूर हमें यहां से लगभग 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

नोबेल कम्युनिटी फाउंडेशन के सदस्य विजेंद्र ठाकुर ने कहा कि

इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ लगभग 15 पंचायतें टच करती हैं लेकिन प्रॉपर सुविधा न मिलने के चलते मजबूरन पंजाब का रुख करना पड़ता है बेहतर सुविधा लेने के लिए अगर इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाता है तो इन सभी पंचायतों के नागरिकों को बेहतर सुविधा उनके घर के पास मिल सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...