कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश सचिव धर्मपाल चौहान ने थामा आप का दामन

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सत्ता पर काबिज होने के बाद अब हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं आम आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा के पूर्व पार्षद के पार्टी में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नालागढ़ के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मपाल चौहान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

चौहान ने सोमवार को आप की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता द्वारा उन्हें पार्टी में शामिल किया गया है। इस मौके पर संगठन चेयरमैन सतीश ठाकुर भी मौजूद रहे। धर्मपाल चौहान पूर्व में सोलन ज़िला परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

धर्मपाल चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को चुनने का एकमात्र कारण यही है कि आम आदमी पार्टी मौजूदा समय में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो आम जन के बारे में सोचती है और जो भी कहती है वह कर के दिखाती है । केजरीवाल आज पूरे देश में जनता के नायक हैं और उनके काम और सेवाभाव का मैं क़ायल हूं।

उन्होंने कहा वह पूर्व में कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रह कर प्रदेश सचिव का पद छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में परिवारवादी नेता ही पार्टी और देश को खोखला करने में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल और हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता का आभार जताया।

प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हिमाचल में आम आदमी के साथ-साथ भाजपा कांग्रेस के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब के बाद अब हिमाचल में आम आदमी पार्टी जीत का परचम लहराएगी। हिमाचल की जनता भाजपा कांग्रेस के शासन से दुखी हो गई है और आम आदमी पार्टी हिमाचल की जनता को विकल्प देने जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...