मोटरसाइकिल-ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत, सवार गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

ज्वाली – नगरोटा सूरियां मार्ग पर हार रेन शेल्टर के पास मोटरसाइकिल (एचपी54 -7729) व ट्रक (एचपी 15बी-7011) की टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान शाम सिंह (53) वर्षीय पुत्र पूर्ण सिंह निवासी फारियां के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान रवीन मिश्रा (57) वर्षीय निवासी धर्मशाला के रूप में हुई है। शाम सिंह लोक निर्माण विभाग ज्वाली में बतौर जेई जबकि रवीन मिश्रा बतौर वर्क इंस्पेक्टर कार्यरत है।

जानकारी अनुसार शाम सिंह व रविन मिश्रा कार्य को देखने के लिए नाणा में गए थे तथा वहां से वापिस आ रहे थे कि हार रेन शेल्टर के पास ज्वाली से नगरोटा सूरियां की तरफ जा रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल चालक शाम सिंह व रविन मिश्रा को स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल ज्वाली में उपचार हेतु लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने शाम सिंह को मृत घोषित कर दिया गया । जबकि वर्क इंस्पेक्टर रविन मिश्रा को गंभीर घायल अवस्था में देखते हुए टांडा में रैफर किया गया।

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नूरपुर भेज दिया है जबकि घायल को टांडा में रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...