बिधानसभा शाहपुर में कांग्रेस पार्टी का बर्चस्व अभी भी कायम

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

अभी हाल में हुए पांच राज्यो के चुनाव नतीजों में हुई कांग्रेस की हार के बाबजूद बिधानसभा शाहपुर में कांग्रेस पार्टी का बर्चस्व अभी भी कायम है। ये तब देखने को मिला जब शाहपुर हल्के की सुधेड़ पंचायत में महिलाओं ने स्थानीय लोकप्रिय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया और प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।

सुधेड़ पंचायत में महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोकप्रिय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में शिरकत की।पठानिया ने कहा की शाहपुर हल्के की महिलाओं ने अपना जोश बरकरार रखा है। जिससे आज देखने को मिला महिलाओं के जोश ने साबित कर दिया है।

2022 में कांग्रेस पार्टी का बिधायक जरूर बनेगा। क्योंकि इस मौजूदा भाजपा की सरकार ने महिलाओं का बहुत उत्पीड़न किया है। चाहे रसोई की खाने पीने की बस्तुओ की बढ़ती महंगाई हो, चाहे गेस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें हो। आज बिधानसभा शाहपुर हल्के की भाजपा बिधायक से महिलाएं ही नही बल्कि हर बर्ग की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

पठानिया ने कहा कि साढ़े चार साल बीत जाने पर भी सुधेड़ पंचायत की स्थानीय जनता की कूड़े की डंपिंग साइट का हल नही हुआ। आज भी सुधेड़ बासी इस गंदगी से तंग है, गंदा पानी पीने को मजबूर है। अब गर्मियों में आने जाने बालो का ओर स्थानीय लोगो का बदबू से बुरा हाल होगा।

पठानिया ने कहा कि शाहपुर हल्के में भाजपा मंत्री ने जनता को ठगा ही है। चुनाव परिणाम कुछ भी हो लेकिन हिमाचल प्रदेश की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ है। यहाँ तीसरा विकल्प नही चलेगा क्योंकि हिमाचल प्रदेश को आज ऊँचाई पर ले जाने का काम कांग्रेस ने ही किया है। 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। ओर जनता का आशीर्वाद बिद्यायक के रूप में जरूर मिलेगा।

बागेश्वरी महिला मंडल प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि अब शाहपुर की जनता सब समझ चुकी है। इस बार 2022 के चुनावों में शाहपुर हल्के की जनता नोजवान बिद्यायक केवल सिंह पठानिया को बनाएगी ओर बिधानसभा शाहपुर हल्के की जनता को हर क्षेत्र में विकास के साथ जोड़ा जाएगा और हर बर्ग की जनता को साथ लेकर सरकार की हर सुबिधा प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर सुनीता देवी महिला मंडल प्रधान,सुनील कुमार,नमिता मेहरा,करतार शर्मा,देश राज पूर्व पंचायत समिति सदस्य,ओम प्रकाश ठाकुर,सुनील सिंह शर्मा,शांति कुमार,देवराज धीमान,राधिका शर्मा,कांता देवी, रेशमा जट्ट, निशा शर्मा, पूर्णिमा शर्मा,जमुना थापा, उमा, राधा देवी,सिमलो शर्मा,अनुराधा,संतोष धीमान,सावित्री,रेणु,सुनीता जट्ट,आदि गणमान्य स्थानीय जनता मोजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...