गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को चरस संग धरा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

पुलिस ने नशा माफिया पर शिकंजा कस दिया है। नशा तस्करी में व्यक्ति के अलावा महिलाएं भी पीछे नहीं है। शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिमला के बखराई में एसजेवीएनएल कार्यालय के पास चरस के साथ एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ा है।

पुलिस ने आरोपियों से एक किलो 310 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस आरोपियों के बैक वर्ड लिंक भी खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

आरोपी की प्रेम प्रकाश पुन मगर निवासी बेर के सेर चंबाघाट जिला सोलन और आरोपी महिला नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने चरस की खेप कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...