वन मंत्री राकेश पठानिया बोले- पौंग झील में होगा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरिया – मुनीश 

नगरोटा सूरियां के सुगनाडा में वन्य प्राणी विभाग की ओर से रविवार को दो दिवसीय पौंग बर्ड फेस्टिवल-2022 का शुभारंभ किया गया। वन मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विधायक अर्जुन ठाकुर विशिष्ट अतिथि और लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे।

इस दो दिवसीय महोत्सव में आठ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें तीन महाविद्यालयों तथा सात स्कूलों के करीब 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

पठानिया ने कहा है कि पौंग झील को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अगले वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बर्ड फेस्टिवल करवाया जाएगा।

इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर लाने के लिए इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर 17 टूरिस्ट हट के निर्माण कार्य को छह माह के भीतर पूरा करने का भरोसा दिया।वन मंत्री ने इस मौके पर बर्ड वॉचिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया।

इसमें अनिता डड़वाल, सोनिया गांधी, बबिता राणा ,श्रुति ठाकुर, नेहा कौंडल को प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिल्पा, आदिति, अंशुला, माही ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि निर्मल, स्वेता ,कनिका, मनीष तथा पूनम तीसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले आज सुबह पीसीसीएफ कम चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन राजीव कुमार ने साइकिल रैली और बर्ड वॉचिंग टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...