चरस के साथ दबोचा राहगीर, केस दर्ज

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी – चुराह

डलहौजी पुलिस थाना की टीम ने चौहडा डैम चौक के पास गश्त के दौरान चार सौ ग्राम चरस की खेप सहित राहगीर को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान कलीम मोहम्मद वासी गांव ललेतर पोस्ट खुशनगरी तहसील चुराह के तौर पर की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया है। आरोपी से चरस खेप की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।

डलहौजी पुलिस थाना की टीम चौहडा डैम चौक पर गश्त पर थी। इसी दौरान डैम की ओर से पैदल आ रहा कलीम मोहम्मद पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस को कलीम मोहम्मद की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पूछताछ के लिए रोका गया।

पुलिस ने संदेह के आधार पर कलीम मोहम्मद की तलाशी दौरान कब्जे से चार सौ ग्राम चरस बरामद की। कलीम मोहम्मद के खिलाफ चरस तस्करी के आरोप में डलहौजी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

उधर, डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश करने की कागजी औपचारिकताएं भी निपटाई जा रही है।

उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय चरस माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...