हिमाचल जनक्रांति पार्टी युवाओं को देगी टिकट, प्रदेशाध्यक्ष ने किया एलान

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल जनक्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से युवाओं को मौका दिया जाएगा और पचास प्रतिशत महिलाएं चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगी। स्थानीय एक निजी होटल में पत्रकारों से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने यह बात कही।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम धन्ना जट्ट, महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष आशिता और जिला चंबा प्रभारी विमल कपूर भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता काबिज की और प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीबीएमबी से ही लगभग 15000 करोड़ रुपये लिए जाने हैं।

मगर इस बारे में प्रदेश सरकारों की तरफ से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार बजट में नौकरी का प्रावधान तो करती है। मगर युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे है।

उन्होंने कहा कि जिला चंबा में सरकार ने मेडिकल कॉलेज तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है।

चिकित्सकों के पद खाली होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए टांडा, शिमला और चंडीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी बहुमत हासिल करती है तो प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...