आमने-सामने टकराईं दो बाइक, एक सवार की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कल्पेश 

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एनएच हमीरपुर पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में टांडा रैफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि इस भिड़ंत की चपेट में आने से एक अन्य बाइक सवार और सड़क किनारे कालेज जा रही दो छात्र छात्राएं भी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि गगाल गांव में एक बस को ओवरटेक करते हुए दोनों बाइक सवार आमने सामने आ गए और जोरदार टक्कर होने से एक बाइक सवार करीब 15 फुट ऊपर उछल कर सफेदे के पेड़ से जा टकराया।

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी युवराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...