शादी का झांसा देकर युवती से रेप, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बद्दी – सुभाष चंदेल 

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के एक उद्योग में कार्यरत प्रवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर दुराचार का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश निवासी 27 वर्षीय पीडि़ता स्थानीय उद्योग में कार्यरत है। उसी की कंपनी में कार्यरत राजस्थान के युवक से उसकी जान पहचान हो गई। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की और इसी झांसे में उससे शारीरिक सबंध बनाए।

पीडि़ता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसे आरोपी ने महीनों तक शादी के नाम पर गुमराह किया । शिकायतकर्ता पीडि़ता ने बताया कि आरोपी इसके बाद बहाना बनाकर अपने घर चला गया और वापस नहीं लौटा। पीडि़ता ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भांदंस की धारा-376 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...