बेटी ने पिता पर लगाया पीटने व अश्लील हरकतें करने का आरोप

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जिला काँगड़ा के अंतर्गत थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रेल क्षेत्र की एक लड़की ने अपने ही पिता पर पीटने और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।

लड़की के सिर पर गंभीर चोट आई है और आठ टांके लगे हैं। पिता के डर से लड़की को रातभर किसी और के घर में रहने को मजबूर होना पड़ा।

जानकारी के अनुसार पीड़िता लड़की ने बताया कि वह नादौन स्थित एक संस्थान में पढ़ती है। वीरवार को जब वह संस्थान से वापस घर पहुंची तो रात करीब आठ बजे उसके पिता ने शराब के नशे में उस पर हमला कर दिया, जिस कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

उसके पिता ने उसे गलत नीयत से छूने का प्रयास किया और जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि पिता की ग़लत नियत को भांपते हुए में घर से जान बचाकर भाग गई और अपनी एक सहेली को किसी के फोन से सूचना दी। सहेली के स्वजन उसे अपने घर ले गए और पुलिस को सूचना दी।

लड़की ने बताया कि इससे पहले भी उसके पिता ने उसके साथ कई बार गलत हरकतें की हैं। जब भी उसने इसकी शिकायत करने का प्रयास किया तो स्वजन ने पिता को क्षमा करने के लिए दबाव बनाया।

उसने बताया कि उसकी बड़ी बहन के साथ भी पिता ने इस तरह का व्यवहार कई बार किया। जिस कारण वह घर छोड़ कर चली गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी माता के साथ भी उसका पिता मारपीट करता है। छात्रा के समर्थन में कालेज के कई विद्यार्थी खड़े हो गए हैं। छात्रा ने न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है। छात्रा का मेडिकल करवाने के बाद अब अदालत के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...