कैंपिंग साइट के स्टोर में लगी आग, आठ लाख का नुकसान

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल में कैंपिंग साइट का स्टोर आग लगने से जलकर राख हो गया है। घटना शुक्रवार रात की है।

कैंपिंग साइट के स्टोर में लगी आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। साइट उदय सिंह, श्याम लाल तथा दीपक शर्मा चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्टोर में लगी आग से स्टोर में रखे स्लीपिंग बैग, मेट्रस, टेंट तथा ट्रैकिंग का सामान जल गया है। आगजनी से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और आसपास के नुकसान को बचाया गया है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर नहीं लगा सेस, गुमराह करने वाले बयान दे रहे भाजपा नेता

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...