सुसाइड प्वाइंट पर सेल्फी लेते खाई में गिरी महिला पर्यटक की मौत

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास 

सेल्फी लेते समय एक महिला सैलानी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा किन्नौर जिले की रोघी पंचायत के नजदीक सुसाइट प्वाइंट पर शुक्रवार को पेश आया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल पोधार निवासी कोलकाता अपने परिवार सहित किन्नौर जिले में घूमने आए थे। उनकी पत्नी जयिता दास भी साथ थीं। जयिता दास का सेल्फी लेते समय पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से निकाला। किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...