स्कूल में विदाई कार्यक्रम में हुआ हंगामा, दराट व रॉड के साथ हुईं मारपीट, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज के विदाई कार्यक्रम में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान कुछ युवाओं पर स्कूल परिसर में दराट, रॉड व ग्रिफ के साथ आने का आरोप है। जिन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

वहीं दूसरे पक्ष ने भी उनके साथ मारपीट करने की पुलिस में शिकायत की है। सैंज पुलिस ने घटना को लेकर क्रॉस मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हंगामा सैंज स्कूल ओर कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच हुआ है। घटना के बाद स्कूल के विद्यार्थियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने क्रॉस मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट करने वाले युवाओं की पहचान की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...