
ऊना- अमित शर्मा
जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत दियाड़ा में खेतों से पशुओं के लिए घास लेकर घर वापस जा रहे बुजुर्ग की एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से मौत हो गई हादसे में मौत का शिकार हुआ बुजुर्ग धनीराम, पुत्र संतराम दियाड़ा गांव का ही रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को धनीराम घर से अपने मवेशियों के लिए घास लाने गया था। शाम को जब वह घास लेकर घर वापस लौट रहा था तो ऊना की तरफ बडूही की ओर जा रही एक फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी और व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक रुकने के बजाय मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने घायल को उठाकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा है कि मामले की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है और आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
