35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

जिला काँगड़ा के अंतर्गत डाडासीबा के अप्परल वलवाल में उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक यहां सड़क निर्माण कार्य में मेहनत मजदूरी का काम करता था।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत ग्राम पंचायत अप्पर वलभाल में एक किराये के मकान में परिवार सहित रह रहे उत्तर प्रदेश मूल का व्यक्ति सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करता था।

देर रात अचानक इसकी तबीयत खराब होने पर इसके परिजन इसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डाडासीबा ले गये। जिसे चिकित्सकों ने सिविल अस्पताल डाडासीबा ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमेश (35) सुपुत्र झाऊ, गाँव अजुपुर, तहसील सदर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

प्रभारी पुलिस चौकी डाडासीबा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई अमल में लानी शुरू कर दी है। शव का पंचनामा आज सिविल अस्पताल देहरा में किया जाएगा। पंचनामे की रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना से पर्दा उठेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...