नवविवाहित दंपति बना हैवान, जन्म लेते ही कूहल में दफना दी नन्ही जान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

नगरोटा बगवां क्षेत्र के तहत कस्बा पठियार में कूहल में एक नवजात बच्ची का दबा हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त सनसनीखेज वारदात को पाठियार कस्बे के एक नवविवाहित दंपति ने अंजाम दिया है। उक्त दंपति ने जन्मी बच्ची को कूहल में दबा कर मामला दबाने की हरसंभव कोशिश की परंतु मामला बिगड़ते ही महिला ने अपने पति को पहले दवाई लाने को कहा। जब पेट दर्द ठीक नहीं हुई तो महिला ने पति को पेट दबाने को कहा।

ऐसे पकड़ में आया दंपति

बताया जा रहा है कि जब महिला के पेट से रक्तस्राव नहीं रुका तो उसे नगरोटा बगवां सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मेडिकल काॅलेज टांडा में ले जाने को कहा। मेडिकल कॉलेज टांडा के चिकित्सकों ने महिला को बताया की आपके पेट में 9 माह का बच्चा था।

दंपति ने पहले तो कोई बच्चा पैदा न होने का बहाना बनाया परंतु जब चिकित्सकों ने यह मामला पुलिस को सौंप दिया तो महिला के पति ने नगरोटा बगवां पुलिस के प्रभारी अशोक राणा द्वारा की गई गहन पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त जन्मी बच्ची को गांव के पास कूहल में दबाया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नगरोटा बगवां पुलिस ने नगरोटा बगवां के तहसीलदार कुलताज सिंह की अगुवाई में नवजात बच्ची का शव कूहल से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त बच्ची के पोस्टमार्टम एवं डीएनए की रिपोर्ट के बाद ही सारा मामला सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने महिला व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...