निजी विश्वविद्यालय में दो सीनियर छात्रों पर रैगिंग का मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सुल्तानपुर स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी (एमएमयू) के दो छात्रों पर धर्मपुर थाने में रैगिंग का मामला दर्ज हुआ है। यूनिवर्सिटी एमएस को प्रथम वर्ष के छात्र ने दो सीनियर छात्रों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत की थी। मामला सात मार्च की रात का है।

शिकायत के अनुसार इंटर्नशिप का छात्र अपने घर से लौटा तो कुछ सीनियर छात्र अपने कमरे में पार्टी कर रहे थे। युवक को उन्होंने कमरे में बुलाया और उसकी रैगिंग ली। छात्र परेशान होकर अपने कमरे में चला गया।

आठ मार्च को जब परिजनों ने युवक से संपर्क करना चाहा तो युवक ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजनों ने वार्डन को फोन किया। पता करने पर वार्डन ने परिजनों को युवक के साथ हुई रैगिंग की जानकारी दी। इसकी शिकायत परिजनों ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर दर्ज करवाई और मामला धर्मपुर थाने में आया।

थाना प्रभारी राकेश राय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जा रही है। विवि प्रबंधन ने आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया है। एंटी रैगिंग कमेटी भी इसकी जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...