दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे भाई-बहन की कार खड्ड में गिरी, दोनों की मौत

--Advertisement--

Image

सोलन-जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे भाई-बहन की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों कार में सवार होकर चंडीगढ़ से दाड़लाघाट के कसोल जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह ग़म्बरपुल की उतराई उतर रहे थे। कार अनियंत्रित होने के बाद रेलिंग तोड़कर खड्ड में जा गिरी।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान परीक्षित व अंकिता के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...