अचेत अवस्था में मिला 67 वर्षीय व्यक्ति, अस्पताल पहुंचाने पर डाक्टरों ने किया मृत घोषित

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेला शुरू होने से एक दिन पहले एक धार्मिक स्थल के पास 67 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक देवराज शर्मा पुत्र ओम राज शर्मा निवासी हाउस नंबर-इ 24, गली नंबर-एक गोकुल नगर उतरी पूर्वी दिल्ली का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा घटना की सूचना पर पुलिस मामले की पड़ताल कर दी है।

बताया जा रहा है कि उक्त शख्स खिलौने आदि बेचने का काम करता था। इसी कारण वह डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 10 से 21 मार्च तक होने वाले होली मेले के दौरान खिलौने बेचने आया हुआ था। सुबह करीब 11:30 बजे मैड़ी के गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला।

जिसे मेले के दौरान रोगियों की सेवा के लिए लगाई गई 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया। यहां जांच करने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले कि पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...