आउटसोर्स कर्मचारियों का शिमला में प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश, पुलिस से धक्‍का मुक्‍की

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

नियमितीकरण की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों ने शिमला के चौड़ा मैदान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस के साथ धक्‍का मुक्‍की भी हुई। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण चौड़ा मैदान में नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया।

यह कर्मचारी पंचायत भवन से बस स्टैंड होते हुए विधानसभा के बाहर से मुख्य सड़क और 103 सुरंग से गुजरते हुए प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन वामपंथी संगठन सीटू की अगुवाई में किया। इन कर्मियों का आरोप है कि सरकार इनका शोषण कर रही है और न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। ये विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।

हालांकि आउटसोर्स कर्मचारी दो गुटों में बंटे हुए हैं। सरकार समर्थक एक गुट ने पिछले कल मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और प्रदर्शन स्थगित करने की बात कही थी। लेकिन दूसरे धड़े की अगुवाई वामपंथी कर रहे हैं। इस कारण इन्होंने प्रदर्शन स्थगित नहीं किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...