हिमाचल प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों को चार साल बाद जगी नौकरी की आस

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राज्य के सरकारी स्कूलों में जल्द ही जेबीटी शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। चार साल बाद जेबीटी/डीएलएड प्रशिक्षुओं में नौकरी की आस जगी है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 12 मई, 2019 को जेबीटी के 617 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। 36000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

इसमें 8500 अभ्यर्थी जेबीटी व डीएलएड डिप्लोमाधारक थे, जबकि बाकि 27500 के करीब बीएड डिग्री धारक थे। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के चलते यह मामला कोर्ट में पहुंचा। आयोग ने इसका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया। आयोग ने 9000 की सूची जारी की है।

आयोग ने जेबीटी/डीएलएड धारकों को कहा है कि वे अपने दस्तावेज जमा करवाएं। इसमें आनलाइन भर्ती आवेदन प्रपत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र, 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण 12वीं कक्षा के प्रमाणपत्र, जेबीटी अथवा डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन, टेट का प्रमाणपत्र आदि दस्तावेजों की प्रतियां और आरक्षित पदों के लिए एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांगता के प्रमाणपत्र की प्रतियां जमा करवाने को कहा गया है।

अभ्यर्थियों को 15 दिन के भीतर यानी 22 मार्च तक डाक के माध्यम से दस्तावेज कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय में जमा करने होंगे। परीक्षा का अंतिम परिणाम न्यायालय के आदेश के बाद ही घोषित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...