कांगड़ा शहर के लोगों को देना पड़ेगा ज्यादा हाउस टैक्स

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

कांगड़ा शहर के लोगों को अब ज्यादा हाउस टैक्स देना पड़ेगा। दस्तावेज और तहबाजारी के शुल्क भी बढ़ाए गए हैं। नगर परिषद कांगड़ा की बैठक में चर्चा के बाद लोगों पर हाउस टैक्स सहित कई बोझ डाले गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अब कांगड़ा शहर के लोगों से उनके भवनों का हाउस टैक्स ज्यादा वसूला जाएगा। हालांकि यह नहीं बताया गया कि टैक्स में कितनी बढ़ोतरी होगा। यह जरूर बताया गया कि नया हाउस टैक्स अप्रैल से वसूला जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रेणु शर्मा ने की। रेणु ने बताया कि हाउस टैक्स को लेकर नगर परिषद की ओर से जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसे अगले वित्तीय वर्ष से इसे लागू कर दिया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष राज कुमारी, पार्षद प्रेम सागर धीमान, सुमन वर्मा , पुष्पा देवी, अनुराधा, सौरभ चौधरी, अशोक कुमार सहित मनोनीत पार्षद विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, विद्या सागर, रितेश सोनी मौजूद रहे।

दस्तावेज की कॉपी के लिए 20, तहबाजारी के लिए बढ़ाए 10 रुपये

पहली अप्रैल से अब नगर परिषद कार्यालय से किसी भी जरूरी दस्तावेज की कॉपी लेने का शुल्क भी 20 रुपये बढ़ा दिया गया। अब कॉपी के लिए 150 रुपये का भुगतान करने पड़ेगा। अभी तक यह शुल्क 130 रुपये लिया जाता है। शहर में रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को भी अब ज्यादा तहबाजारी चुकानी पड़ेगी। शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों की तहबाजारी को 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। स्लाटर हाउस की दर तीस से पचास रुपये निर्धारित की गई है।

सर्वे पूरा, लोग ले सकेंगे परिवार रजिस्टर की नकल

शहर के हर परिवार का सर्वे पूरा हो गया है। अप्रैल माह से अब हर कोई अपने परिवार रजिस्टर की नकल हासिल कर सकेगा। साथ ही फ़ैसला लिया गया कि नप परिषद अब डिफाल्टर दुकानदारों को किसी भी हाल में राहत देने वाली नहीं है। ऐसे करीब बीस दुकानदार हैं, जो परिषद के डिफाल्टर हैं। उन्हें नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

बावजूद उसके यदि उन्होंने किराये का भुगतान नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में शहर के 40 पात्र गरीब लोगों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन लगाने का फ़ैसला लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...