कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाडा में 8 मार्च दिन मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम में कांता कॉलेज की प्राचार्या शिवानी मेहरा, समस्त शिक्षक वर्ग व गैर शिक्षक वर्ग तथा B.Ed. प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आरंभ विद्या की देवी सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्वलित करके किया गया । दीप प्रज्वलन के पश्चात कॉलेज प्राचार्या द्वारा सभी बी॰ एड॰ प्रशिक्षुओं को महिला दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए तथा विकास के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बी॰ एड॰ प्रशिक्षुओं के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें प्रशिक्षु वर्ग ने महान महिलाओं की भूमिकाए निभाई तथा उनकी महानता का परिचय अपने अभिनय द्वारा दिया जिसमें किरण वेदी, लता मंगेशकर, सावित्रीबाई फुले, आनंदी गोपाल जोशी, प्रतिभा पाटिल, सुषमा स्वराज, जयललिता, रजिया सुल्तान, रानी पद्मावती, सानिया नेहवाल, मैरीकॉम, कल्पना चावला मुख्य रही।

जिसमें लता मंगेशकर का अभिनय करने वाली बी॰ एड॰ प्रथम वर्ष की छात्रा कनिका प्रथम स्थान पर रही, रानी पद्मावती का अभिनय करने वाली दीक्षा कुटलेहडिया द्वितीय स्थान पर तथा किरण बेदी का अभिनय करने वाली वर्षा तृतीय स्थान पर रही।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के बाद मैदान में छात्रधयापिकाओं द्वारा तितली की आकृति बनाई गई जो कि इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं मां,बेटी,पत्नी,बहू और बहन के रूप में जीवन का सबसे खूबसूरत रंग है ।

अंत में बीएड छात्रधयापिकाओं का क्रिकेट मैच करवाया गया जिसका सभी प्रशिक्षु वर्ग ने आनंद उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...