औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भदरोता की छात्रा ने प्रदेश भर में प्राप्त किया प्रथम स्थान

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं यह सच कर दिखाया है औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भदरोता की छात्रा नमन कुमारी ने | इरादे पक्के हो और हौसला मजबूत और उसके साथ उचित मार्गदर्शन मिल जाए तो सपने साकार हो ही जाते हैं ।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भदरोता के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की छात्रा नमन कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पूरे प्रदेश भर में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महिला दिवस के उपलक्ष्य पर नमन कुमारी को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्रा की इस उपलब्धि से संस्थान और भदरोता क्षेत्र का प्रदेश भर में नाम रोशन हुआ है, उन्होंने कहा कि सभी अनुदेशकों के सहयोग से संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा रहा है |

छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अनुदेशक प्रदीप कुमार अपने माता पिता और संस्थान के प्रधानाचार्य को दिया। तकनीकी शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश श्री विवेक चंदेल जी ने भी छात्रा को उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...