एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया । इस विशेष समारोह में मुख्यातिथि के रुप में रिटायर्ड प्रो अनीता वोहरा (एमसीएमडीएवी महाविद्यालय) ने शिरकत की ।

सभागार में पधारने पर मुख्यातिथि का प्रो मंजू पार्ती, प्रो क्रांति मोदगिल और प्रोफेसर नीना गुप्ता द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान करके औपचारिक स्वागत किया गया । प्रो मंजु पार्ती ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए नारी सशक्तिकरण पर भी अपने विचार व्यक्त किए । मंच संचालन की भूमिका का निर्वहण डॉ सीमा देवी ने किया उन्होंने वर्तमान में नारी की स्थिति पर कविता प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि ने अपने विशेष वक्तव्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं न केवल परिवार को अपितु राष्ट्र को भी उन्नत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी महिला कर्मचारी गण को शुभकामनाएं दी और कहा कि वर्तमान में महिलाएं ना सिर्फ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं अपितु उनसे एक कदम आगे ही हैं । चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो , राजनीति का क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो अथवा खेलकूद का क्षेत्र हो महिलाओं ने अपना वर्चस्व साबित किया है ।

इस विशेष आयोजन के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त महिला कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे, सभी को फूल प्रदान करके सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर क्रांति मोदगिल ने सभी का धन्यवाद किया |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...