वोल्वो बस का परिचालक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के अंतर्गत सदर थाना पुलिस ने निजी वोल्वो के परिचालक को गिरफ्तार किया है। उससे 22.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम ने सोमवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निहाल चौक के पास नाका लगाया था। बिलासपुर की तरफ से आ रही वोल्वो बस को रोका गया। पूछताछ करने पर बस का परिचालक घबराया हुआ लगा। शक के आधार पर तलाशी लेने पर 22.55 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान बृजेश प्रसाद निवासी सुरेश कुमार गांव हरेड तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...