शरारती तत्‍वों ने तोड़ डाला धर्मशाला का सेल्फी प्वाइंट, मौके पर मिला खून व बोतलें

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर चरान खड्ड के नजदीक तीखे कैंची मोड़ पर सेल्फी प्वाइंट पर्यटन विभाग ने स्थापित किया है। लेकिन इसकी स्थापना के एक दिन में ही किसी ने वहां बना दिल का चिन्ह तोड़ दिया था और अब आकर्षक रोशनी के लिए स्थापित आइ लव धर्मशाला के अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर भी तोड़ दिए हैं। सेल्फी प्वाइंट पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पर्यटन विभाग ने इस सेल्फी प्वाइंट को शनिवार को स्थापित किया। जबकि 24 घंटे में ही इसका इलेक्ट्रिकल दिल किसी ने तोड़ दिया और अब अंग्रेजी के अक्षर भी पूरी तरह से नष्ट कर दिए हैं।

धर्मशाला सेल्फी प्वाइंट पर अन्य क्षेत्रों से आने वाले लोग यहां वाहन कड़ा करके सेल्फी भी ले रहे थे। और सेल्फी ली भी है। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इस सेल्फी प्वाइंट को पूरी तरह से तोड़ दिया है। सेल्फी प्वाइंट के साथ ही शराब की बोतलें व खून के छींटे पड़े हैं।

सेल्फी प्वाइंट नहीं डेथ प्वाइंट है

जिस जगह पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है वह सेल्फी प्वाइंट नहीं है बल्कि डेथ प्वाइंट है। यह वही जगह है जहां कुछ वर्ष पहले लगातार दो साल गुजरात के पर्यटकों की बसें गिर चुकी हैं और नीचे खड्ड में उतर जाने से कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था। इस लिए यह सेल्फी प्वाइंट नहीं बल्कि डेथ प्वाइंट है। यहां पर अगर कोई व्यक्ति नशे में सेल्फी के चक्कर में नीचे की तरफ बढ़ता है तो कोई नुकसान हो सकता है।

सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने का प्रस्ताव हो चुका है रिजेक्ट

सेल्फी प्वाइंट को स्थापित करने को को जिला स्तर की बैठकों में प्रस्ताव उठा था, लेकिन वह प्रस्ताव रिजेक्ट हो गया था। इसका कारण ट्रैफिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होना और पहले से ही यहां दो बड़ी दुर्घठनाएं हो चुकी हैं जो सबक है। लेकिन बावजूद इसके अब यहां पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया है और जिसे शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है।

क्‍या कहते हैं थाना प्रभारी

थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया सेल्फी प्वाइंट किसने तोड़ा, इसकी पड़ताल की जाएगी। हालांकि एसडीएम धर्मशाला के ध्यान में पहले ही मामला लाया गया है और यहां से ट्रैफिक व्यवधान के कारण यहां से यह सेल्फी प्वाइंट हटाने का आग्रह किया था, जबकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों पर नुकेल कसी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...