कनिष्ठ अभियंता से हाथापाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के अंतर्गत घुमारवीं में कनिष्ठ अभियंता से हाथापाई करने वाले आरोपी को घुमारवीं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पहले तो सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई फिर कनिष्ठ अभियंता के साथ हाथापाई की। आरोपी की पहचान सुशील कुमार निवासी तल्याणा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग अनुभाग तल्याणा उपमंडल कुठेड़ा में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के पद पर तैनात तिलक राज शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि जब वह तल्याणा स्कूल से आगे नाली को पक्का करवाने का कार्य करवा रहे थे तो सुशील कुमार ने कार्य में बाधा पहुंचाई और गाली-गलौज कर हाथापाई की।

डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...