शाहपुर पुलिस ने चरस बरामद होने पर युवक किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

शाहपुर पुलिस ने कोटला निवासी से 13 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना शाहपुर के तहत बीती रात को पुलिस टीम ने एएसआइ अश्विनी कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव द्रमण (मंझग्रा) के पास 25 वर्षीय विशाल निवासी गांव कोटला तहसील जवाली से 13 ग्राम चरस बरामद की है।

इस संदर्भ में पुलिस थाना शाहपुर में विशाल के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस ने जिलेभर में विशेष ड्राइव चलाई है। पुलिस को इसमें सफलता भी मिल रही है। नूरपुर में पंजाब से सटे क्षेत्रों में पुलिस ने नशा माफिया की धरपकड़ की है और यह अभियान आगे भी जारी है। इसी तरह से जिला के तमाम थाने व पुलिस चौकियों के प्रभारियों को नशे से निपटना के लिए निर्देश दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...