स्‍कूल से घर लौट रही छात्रा से दो युवकों ने जंगल में डरा धमकाकर किया दुष्‍कर्म

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला में स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना तीन मार्च की है। पीड़िता के स्वजनों ने महिला पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि बीते तीन मार्च को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर को लौट रही थी। तभी दो युवक वहां आए और उसे जबरन डरा धमकाकर जंगल की तरफ ले गए। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। पीड़ि‍त छात्रा दसवीं कक्षा की छात्रा है व इसकी उम्र करीब 15 वर्ष है।

इस मामले में आईपीसी की धारा 376डी, 506, 34 व पाेक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्वजन पहले शर्म की वजह से चुप रहे बाद में उन्होंने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेज दी है। अभी तक आरोपितों को नहीं पकड़ा जा सकता है। इस मामले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है व लोगों में गुस्‍सा भी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...