ज्वालामुखी में जल्द बनेगा जरूरत के हिसाब से पानी का टैंक, विभाग तय सीमा में पूरा करेगा काम : केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा

केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज परिवार सहित प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालाजी मंदिर में दिव्य ज्योतियों के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। पुजारी व न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना व इतिहास की जानकारी दी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने देवी भगवती से देश के कल्याण और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शक्तिपीठ देशवासियों की आस्था व श्रद्धा का प्रमुख केन्द्र है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में जल्द ही पानी की कमी को पूरा किया जाएगा और यहाँ क्षमता के हिसाब से टैंक बनाया जाएगा।

यहाँ जमीन उप्लब्ध करवाई जाए तो विभाग समय सीमा के भीतर ही टैंक बनाकर पानी की कमी को पूरा करेगा। मन्दिर न्यास व एसडीएम मनोज ठाकुर द्वारा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को माता की तस्वीर व सिरोपा भी भेंट किया।

इस अवसर पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, ज़िला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी विश्व चाकसू, मंडलाध्यक्ष ज्वाला जी मान सिंह राणा, मंडलाध्यक्ष देहरा निर्मल सिंह जल शक्ति विभाग के अधिकारी रोहित दुबे एसके पाठक प्यारेलाल सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...