रात भर जंगल में ही पुलिस की पहरेदारी में रही युवती की लाश

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पालियों पंचायत की रहने वाली युवती बलजिंद्र कौर (19) के शव को रात भर घटनास्थल पर ही पुलिस की पहरेदारी में रखा गया। हालांकि, एफएसएल की टीम जुन्गा से सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रात को स्पाॅट का निरीक्षण संभव नहीं था, लिहाजा शुक्रवार को एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नाहन मेडिकल काॅलेज पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जानकारी के मुताबिक शाम साढ़े 6 बजे के आसपास पोस्टमार्टम खत्म हुआ है।

फिलहाल पुलिस ये तो मान रही है कि युवती की हत्या हुई है। चूंकि शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इसके मद्देनजर पुलिस को आशंका है कि हत्या गला घोंटकर की गई है। चूंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा चिकित्सकों का ओपिनियन नहीं मिला है, इस कारण भी पुलिस अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

शुरूआती चरण में ही पुलिस ने आईपीसी की धारा-302 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी थी। ऐसा भी माना जा रहा है कि अगर युवती की मौत प्राकृतिक होती तो शव को शातिराना तरीके से पत्थरों के नीचे ठिकाने नहीं लगाया जाता। साथ ही शव को ढूंढने में भी इतना वक्त नहीं लगता।

शव के पत्थरों के नीचे से बरामद होने के कारण ये साफ है कि कोई तो है, जिसे युवती की मौत की जानकारी थी। अगर आत्महत्या भी थी तो शव को ठिकाने लगाने वाले ने परिवार को क्यों सूचित नहीं किया। इसमें कोई दो राय नहीं है कि मामला संगीन है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस मामले को कै्रक करने के लिए पुलिस खोजी कुत्तों की भी मदद ले सकती है।

पुलिस का पहला टारगेट उस शख्स तक पहुंचना होगा, जिसने इस तरीके से शव को छिपाया कि बार-बार सर्च के बाद भी लाश बरामद नहीं हो पाई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...