शाहपुर के चंबी मैदान में शुरू हुआ न्यू ईयर क्रिकेट टूर्नामेंट

--Advertisement--

Image

शाहपुर के चंबी मैदान में शुरू हुआ न्यू ईयर क्रिकेट टूर्नामेंट, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रणव शर्मा ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ।

शाहपुर- नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंबी मैदान में नेरटी युवा क्लब द्वारा आयोजित न्यू ईयर क्रिकेट टूर्नामेंट आज से शुरू हो गया। इस टूर्नामेंट का उद्धघाटन भाजपा युवा मोर्चा के कांगड़ा के जिलाध्यक्ष प्रणव शर्मा ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेल भी हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं। खेलों से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है तो वहीं खेल हमे नशे से दूर रहने में भी सहायक होते हैं। मुख्यतिथि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों सन्नी कुमार, अमित, अभिषेक, अंकज व युवा नेरटी क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी व उनकी सराहना करते हुए कहा कि आज के इस दौर में जहां बच्चे मोबाइल में अधिक व्यस्त रहते हैं वहां ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन करवाना एक सराहनीय कदम है।

उद्धघाटन मैच योल व चड़ी की टीमों के बीच खेला गया।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष योगेश धीमान व युवा मोर्चा के अमित मेहरा व प्रतीक कुमार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...