पुरानी पेंशन के लिए शिमला में जुटे हजारोंं कर्मचारियों पर पानी की बौछारें

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज शिमला में प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी विधानसभा का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर 103 टनल के पास इन्हें रोक लिया। भीड़ इतनी थी कि पुलिस को आक्रोषित कर्मचारियों पर पानी की बौछारें करनी पड़ीं।

इस दौरान सर्कुलर रोड पूरी तरह बंद हो गया, जिसके चलते ट्रैफिक को टूटीकंडी बाइपास से डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले कर्मचारी टूटीकंडी क्रॉसिंग पर एकत्रित हुए और विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई। कर्मचारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। कर्मचारियों के घेराव से पहले विधानसभा के मुख्य गेट पर सन्नाटा पसरा रहा। मुख्यमंत्री आज शाम को मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें आम सहमति बनाने पर प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...