डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में 15 से 18 वर्ष के छात्रों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में 15 से 18 वर्ष के छात्रों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल की देखरेख में बृहस्पतिवार को किया गया । बताते चलें कि इससे पहले भी डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में दो बार वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया जा चुका है ।

बृहस्पतिवार को चलाए गए वैक्सीनेशन कैंप में कुल 50 विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई , इनमें से छः विद्यार्थियों को पहली और 44 विद्यार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई ।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था सुचारु ढंग से चले इसके लिए यह आवश्यक है कि छात्र स्वस्थ रहें और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इससे पहले भी महाविद्यालय में दो बार वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया है और सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का पालन भी किया जा रहा है ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग से डाॅ नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...