डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में जीवविज्ञान विभाग के सौजन्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बलजीत सिंह पटियाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे । सर्वप्रथम विभाग की तरफ से मुख्यातिथि का औपचारिक स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
भाषण प्रतियोगिता में जीव विज्ञान के छात्र आयुष ने प्रथम स्थान, भौतिकविज्ञान के छात्र अनिकेत सिंह ने द्वितीय स्थान और वनस्पति विज्ञान के छात्र वैभव शर्मा तथा आशमां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा शर्मा , प्रियंका राणा , स्वाति ठाकुर और ईरा पठानिया की टीम ने , द्वितीय स्थान मुस्कान, कामिनी, तमन्ना और नेहा की टीम ने, तृतीय स्थान पारुल, एकता, हर्षिता, पूनम, सिमरन और कशिश की टीम ने प्राप्त किया ।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनामिका, मुस्कान और काजल ने प्रथम स्थान , तमन्ना ने द्वितीय स्थान निशा और अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । आशिमा और शाईना को सांत्वना पुरस्कार से संतोष करना पड़ा ।

डॉ नरेश शर्मा, डॉ सीमा देवी , प्रो राखी महाजन, डॉ शैलजा, प्रो नीतिका महाजन ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।
मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए एवं उनका उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में दबी हुई प्रतिभाओं को उभारा का एवं उन्हें निखारा जाता है ।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर जीवविज्ञान विभाग से डॉ यांचन डोलमा, डॉ आशीष मेहता, डॉ शिल्पा सूद, डॉ कल्पना, डॉ अनुपम, डॉ सुमन ठाकुर, प्रो तनु प्रिया, प्रो मधु , प्रो रीना और प्रो अर्शिया भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...