विधानसभा की ओर बढ़े एनपीएस कर्मचारी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, डीजीपी भी मौके पर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों ने दोपहर बाद विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। विधानसभा से सटे चौड़ा मैदान में प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मी मुस्‍तैद कर दिए गए हैं। लेकिन सैकड़ों कर्मचारी बैरिकेड्स के पास पहुंच गए। सरकार ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। प्रदर्शनकारी सीसेल होटल के सामने अंबेडकर चौक में एकत्र हुए और वहां पर कर्मचारी नेता संबोधन करेंगे।

एनपीएस के मुद्दे पर ही आज विपक्ष ने विधान सभा से वाकआउट किया। कांग्रेस के विधायकों ने सरकार से मांग की कि वह पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करें। उन्होंने दावा जताया कि जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आएगी पुरानी पेंशन बहाल कर दी जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा राजस्थान में बहाल करने की पुरानी पेंशन घोषणा पर भी अभी बड़ा प्रश्न चिह्न लगा हुआ है। डीजीपी संजय कुंडू भी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। डीजीपी ने पुलिस के अन्‍य अधिकारियों के साथ चौड़ा मैदान का मुआयना किया।

प्रदर्शन के दौरान एनपीएस कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश की। कर्मचारियों ने एंबुलेंस वाहन को रास्ता दिया। पूरा मार्ग एनपीएस कर्मचारियों ने रोक रखा था। इस बीच एंबुलेंस का सायरन बजने पर कर्मचारियों ने तुरंत मार्ग को खाली किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...