गगल में मंदबुंद्धि महिला का डाक्‍टर वाइकिंग भानू ने दूरबीन विधि से किया सफल आपरेशन

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा में सिटी केयर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल गगल में मंदबुंद्धि 53 वर्षीय अविवाहित महिला का दूरबीन विधि (टीएलएच) से सफल आपरेशन किया। मंदबुद्धि होने के कारण महिला के पेट को चीरा लगाकर आपरेशन करने व फिर टांके लगाने से मंदबुद्धि द्वारा टांके खोल देने का खतरा था।

इसलिए शल्य चिकित्सक एवं दूरबीन विधि से आपरेशन करने के माहिर सीनियर सर्जन सिटी केयर अस्पताल डा. वाइकिंग भानू ने सफल आपरेशन किया। अब कांगड़ा व आस पास के लोगों को बच्चेदानी तथा अन्य दूरबीन के आपरेशन के लिए जिले से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल गगल में डा. वाइकिंग भानू शल्य चिकित्सक एवं दूरबीन विधि से आपरेशन के माहिर ने बतौर सीनियर सर्जन सिटी केयर अस्पताल में ज्वाइन किया है। डा. वाइकिंग भानू इससे पहले बतौर शल्य चिकित्सक भारतीय नौ सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

क्या बोले सिटी केयर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी

सिटी केयर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी नीरज ठाकुर ने बताया कि बच्चेदानी तथा अन्य दूरबीन के आपरेशन के लिए जिला के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां पर डा. वाइकिंग भानू ने बतौर सीनियर सर्जन ज्वाइन किया है और यहां पर बेहतरीन ऑपरेशन करना शुरू कर दिए हैं। मंदबुद्धि महिला को बड़ी परेशानी से निजात दिलवाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...