भारतीय के हाथ में तिरंगा झंडा देखकर यूक्रेन और रूस के सैनिक बहुत ही इज्जतमान से जाने दे रहे

--Advertisement--

Image

यूक्रेन में फंसी 2 पठानकोट की बेटियों ने सुनाई आपबीती

पठानकोट- भुपिंद्र सिंह राजू

यूक्रेन में फंसी 2 पठानकोट की बेटियां जिया मल्होत्रा और तन्वी सैनी अपने घर पठानकोट पहुंची और आपबीती सुनाई। उन्होंने कहां कि हमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर गर्व है। उनके मजबूत नेतृत्व में जिस भी भारतीय के हाथ में तिरंगा झंडा या बस में झंडा लगा हो उनको यूक्रेन के सैनिक और रूस के सैनिक बहुत ही इज्जतमान से जाने दे रहे हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि रोमानिया देश में उनको खाने पीने की सुविधा अच्छे से मिली। यहां तक कि घर में बात करने के लिए मोबाइल का सिम कार्ड भी उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

उसी के उपलक्ष्य भाजपा जिला पठानकोट के पदाधिकारी उनके परिवार से मिलने उनके घर शास्त्री नगर पहुंचे। उनके साथ नार्थ मंडल प्रधान शमशेर ठाकुर, जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश बडेहरा, मंडल महामंत्री विशाल महाजन, प्रेस सचिव राजेंद्र लाडी, जिला भाजपा सोशल मीडिया इंचार्ज बिंदा सैनी शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...