राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाली में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने यातायात मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन एवं परिणाम व नशा निवारण पर जागरूक किया ।

उन्होंने कहा कि आज के समय में सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। इसके बारे में खासकर आज के युवाओं को इसके प्रति जागरूक करना हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति विभिन्न तरीकों से जोड़ा जाए जिसकी बच्चों तथा युवाओं के लिए सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखना उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। और हमारे जीवन की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

हमें अपने जीवन को सुरक्षित बनाना है यदि हम सुरक्षित हैं तो सब सुरक्षित यही मानकर यदि हम चलें तो जल्द ही हमारा देश सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों पर नियंत्रण कर सकेगा। इसलिए खुद की सुरक्षा खुद की जिम्मेदारी यह हमारे लिए उचित है। उन्होंने छात्रों को नशे के से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि अगर नशे की लत पड़ जाती है तो इतनी आसानी से नहीं छुटती।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर उन्होंने सभी छात्रों को नशा न करने की शपथ दिलाते हुए नशा उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने को कहा ताकि इसकी चपेट में आने से किसी को रोका जा सके। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश सिपहिया, स्कूल स्टाफ सहित स्कूल के बच्चे ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...