डाकघर लघु बचत योजना के सभी खातों को पैन कार्ड,मोबाइल नम्बर से करवाए लिंक, नहीं तो हो सकता है नुक्सान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

रवीन्द्र कुमार शर्मा, अधीक्षक, डाकघर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार तथा डाक निदेशालय, दिल्ली द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार डाकघर लघु बचत योजना के अंतर्गत खोले गए सभी खातों के साथ ग्राहकों को पैन कार्ड तथा मोबाइल कार्ड नम्बर अपडेट करना अनिवार्य है।

उन्होंने सभी बचत बैंक खाताधारकों से आग्रह किया है कि वे अपने बचत बैंक खाते को चालू रखने के लिए तथा भविष्य में डाकघर बचत बैंक की सुविधाओं को प्राप्त करते रहने के लिए सभी खातों के साथ अपने पैन कार्ड तथा मोबाइल नम्बर शीघ्र लिंक करवा लें।

उन्होंने बताया कि क्योंकि भारत सरकार द्वारा डाकघर लघु बचत बैंक की सभी योजनाओं में जमाराशि पर अन्य वित्तीय संस्थाओं की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाता है, इसलिए नजदीकी डाकघर से सम्पर्क कर सी.वी.एस. के अंतर्गत नयी सुविधाओं एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, जन सुरक्षा योजनाओं तथा भारतीय डाक भुगतान बैंक की डिजिटल बैंकिंग का लाभ उठा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने दी जान, फिर पति ने लगाई फांसी

कहासुनी पर दंपति ने लगाया फंदा, पहले पत्नी ने...