कांगड़ा हलके के विकास कार्यो में गति प्रदान कर रही जयराम सरकार : रमेश बराड़

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

नगर परिषद कांगड़ा में विकासकार्य निरंतर प्रगति पर हैं। जयराम सरकार कांगड़ा में दिन-प्रतिदिन विकास कार्यों को गति दे रही है। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ एवं पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की गईं, जिनका लाभ आज हर वर्ग को मिल रहा है। सरकार ने प्रदेश के संतुलित विकास पर ध्यान दिया है और उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो किसी न किसी कारण से विकास से वंचित रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद के वार्ड नं.1, वार्ड नं. 3, वार्ड नं. 5 व वार्ड नं. 9 में विकासकार्यों के लिए उपायुक्त कांगड़ा व प्रदेश सरकार द्वारा 6 लाख 50 हजार रु पये की राशि जारी की है । जिसको लेकर वह उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि बास्केटबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष व ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मुनीष शर्मा के प्रयासों से नगर परिषद कांगड़ा के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य जोरों पर हैं। मुनीष शर्मा ने उन वार्डों की सूची जारी की जहां विकासात्मक कार्यों को क्रियांवित किया जाना है और प्रत्येक वार्ड के लिए आवंटित धनराशि का विवरण प्रदान किया गया है।

निर्माण कार्यों के लिए धनराशि की व्यवस्था करने में मुनीष शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान है। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ एवं पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि जयराम सरकार के के प्रयासों से कांगड़ा में अभूतपूर्व विकास की गंगा बह रही है। वहीं, कांगड़ा में विकास न करने की बात कहने वाले विपक्षी नेता भी चारों खाने चित्त हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...