
चम्बा- भूषण गुरुंग
आज बकलोह क्षेत्र के आस पास महा शिवरात्रि के पावन अवसर में सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया। वही ककीरा के स्वामी हरि गिरी और स्वामी राजेश्वरानन्द भारती के प्राचीन शिव मंदिर रामेश्वरधाम के मंदिर परिसर मे पंडित नबीन शर्मा की अगुवाई में रात्रि को चार पहर का पूजन किया गया ।
इस पूजन में समस्त क्षेत्र के लोगो ने बड़ चढ़ के भाग लिया। इस पूजन को करने से घर में सुख शांति औऱ जीवन में खुशहाली आती है।
वही कालूगंज के नागेश्वरनाथ धाम मंदिर और बकलोह के प्राचीन शिव मंदिर में रात भर भगवान शिव और माँ गोरी के भजनों में रात भर झूमते हुये नज़र आए और सुबह सभी 5 बजे आरती के बाद सभी प्रसाद वितरण किया गया औऱ सभी अपने अपने घरों की और चल दिये।
इसी के साथ ही भगवान शिव के व्रत को तोड़ कर सभी ने जल और अन्न ग्रहण किया और दोपहर को सभी मंदिरों मे भंडारा का आयोजन किया गया।
