पशुपालन विभाग के अस्‍स्‍पताल में कर्मचारी ने फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

पशुपालन विभाग के सब डिविजन सुंदरनगर अस्पताल में चौकीदार के पद पर व्यक्ति ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। मृतक की पहचान हंसराज पुत्र भगतु राम गांव सापड़ी सरकाघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक पशुपालन विभाग के अस्पताल में पिछले 6-7 वर्षाें से चौकीदार के पद पर कार्यरत था।

बुधवार सुबह उनके बेटे सचिन ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। लेकिन दूसरी ओर से फोन नहीं उठाया गया। इस पर सचिन ने अस्पताल में ही कार्यरत फार्मासिस्ट पूजा को काल कर जानकारी दी। पूजा अस्पताल में ही हंसराज के कमरे के पास पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था।

किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्यों को सूचित करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजे को तोड़कर खोला गया तो हंसराज पंखे की हुक से लटकता हुआ पाया गया। स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

डीएसपी दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में चर्चा है कि आखिर कर्मी ऐसा खौफनाक कदम क्‍यों उठाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...