उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि महोत्सव का न्योता

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क- मंडी- 1 मार्च

मंडी शिवरात्रि महोत्सव के विधिवत शुभारंभ से एक दिन पहले मंगलवार को लघु जलेब निकाल कर मंडी जिला प्रशासन ने बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि महोत्सव का न्योता दिया।

शिवरात्रि हवन का भव्य आयोजन

मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी अपनी धर्मपत्नी मनु पंवर के साथ राज देवता माधो राय की ओर से बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि मेले का निमंत्रण देने उनके दरबार पहुंचे। इससे पहले राज देवता माधो राय के प्रांगण में पारंपरिक शिवरात्रि हवन का भव्य आयोजन किया गया।

 

उपरांत उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने सर्व देवता समिति के प्रतिनिधियों के साथ राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना की ।उपायुक्त अरिंदम चौधरी और उनकी धर्मपत्नी मनु पंवर के साथ हवन में मंडी वासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

भूतनाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना 

उपायुक्त की अगुवाई में अन्य गणमान्य लोगों ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ देव माधोराय मंदिर से पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड के साथ मंडी जनपद के कुछ राज देवताओं के साथ जाकर भूतनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भूतनाथ को शिवरात्रि महोत्सव के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद उपायुक्त ने अपनी पूरी टीम के साथ माता टारना मंदिर में माथा टेका और बड़ा देव कमरूनाग जी की पूजा अर्चना भी की।

अरिंदम चौधरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक हो तथा युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा हो। इसके लिए सभी परंपराओं का पूरी श्रद्धा से निर्वहन करते हुए इनमें जनता की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर निगम की महापौर दीपाली जस्वाल, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा व समिति के अन्य प्रतिनिधियों सहित शहर के अन्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...