बोरियों में फेंके शराब की बोतल के ढक्कन, पुलिस ने बोरियों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पुलिस थाना पंचरुखी के तहत गांव नडली के जंगलों में अज्ञात लोगों द्वारा फेंके अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेग के अवैध सील ढक्कन खाई में बरामद हुए हैं। एसएचओ सुभाष शास्त्री ने बताया कि चार बड़े बोरों में लगभग एक लाख के संख्या में सील्ड शराब के बोतलों के ढक्कन खाई में फेंके हुए थे।

अभी जहरीली शराब का प्रकरण ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब पंचरुखी के पास पंचायत टटैहल के गांव नडली के सुनसान जंगल में सड़क के किनारे खाई में चार बड़े-बड़े बोरों सहित सरकारी सीमेंट की बोरियों में लाखों के संख्या में अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेग के शील्ड ढक्कन फेंके हुए थे।

थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि यह ढक्कन से भरीं बोरियां किसने कब फेंकी इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। बताते चलें कि इन बोरियों में चंडीगढ़ अंकित है साथ किसी सोनू का नाम भी लिखा हुआ है। शराब प्रकरण के बाद आबकारी कराधान व पुलिस की सक्रियता के बाद किसी ने इन ढक्कनों को जंगल में खाई में फेंका हो।

इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि यहां भी नकली शराब का करोबार होता हो। हालांकि खबर मिलते है कि एक्साइज विभाग की टीम, डीएसपी बैजनाथ व पंचरुखी पुलिस मौके पर पहुंच गई और बोरियों को अपने कबजे में ले लिया। पुलिस टीम जहां इन ढक्कनों की गिनती कर रही है।

इस बारे डीएसपी बैजनाथ भाटिया ने कहा कि जंगल में रॉयल स्टैग बोतल के ढक्कन की चार बोरियां मिली हैं। पुलिस गंभीरता से जांच करेगी व कहां से आए और किसने यहां फेंकें, जांच की जाएगी।

थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री का कहना है कि बोरियां फेंकें जाने में किसका हाथ है व किस वाहन का इस्तेमाल किया गया है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा, जबकि एक्साइज विभाग के अधिकारी कहते हंै कि इन ढक्कनों को ऑरिजिनल शराब के ढक्कनों से मिलाया जाएगा व ठेकों में भी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...